Tu Jhoothi Main Makkaar:

Tu Jhoothi Main Makkaar: ‘झूठी लड़की और मक्कार आशिक’ की कहानी है रणबीर-श्रद्धा की TJMM, हॉटनेस और कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है और ट्रेलर देखकर आपको पक्का ‘ये जवानी है दीवानी” के बनी की याद आने वाली है क्योंकि फिल्म में रणबीर को उसी फनी और फ्लर्टी अंदाज में दिखाया गया है जबकि पहली बार श्रद्धा को किसी फिल्म में इतने कूल अंदाज में देखा गया है। तो चलिए फिल्म के ट्रेलर के बारे मेंं जानते हैं।

झूठी लड़की तो मक्कार आशिक

ट्रेलर की शुरुआत भले ही रणबीर कपूर से होती है लेकिन एंडिंग श्रद्धा कपूर से होती है जो कहानी को अलग ही मोड़ पर ले जाती हैं। फिल्म में रिलेशनशिप, प्यार और ब्रेकअप के बारे में दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत की श्रद्धा और रणबीर के किस से होती है, जिसके बाद रणबीर ऐसी लड़की की तलाश करते हैं कि जिसके साथ वो रिलेशनशिप में आए और फिर बाद में बोर होने पर ब्रेकअप कर ले। हालांकि कहानी में ट्विस्ट लेकर आती हैं श्रद्धा कपूर, जो रणबीर से भी तेज है और रिलेशनशिप को ऐसे मोड़ पर तोड़ना चाहती हैं, जहां लड़का विलेन बने और लड़की पाक साफ। ऐसी ही लव स्टोरी को दिखाती है फिल्म तू झूठी मैं मक्कार। ट्रेलर में श्रद्धा झूठी तो रणबीर मक्कार बने हैं।

कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है और दोनों ने काफी हॉट सीन्स देने से भी परहेज नहीं किया है। ट्रेलर में ही श्रद्धा के कई बिकिनी सीन्स है। बाकी फिल्म कॉमेडी से भरी है और इमोशन्स का कोई लेना देना नहीं हैं। हालांकि फिल्म आपको हंसाने में कामयाब रहेगी। फिल्म 8 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है जिन्होंने प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और आकाशवाणी जैसी फिल्म बनाई हैं।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started